फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में हंगामा करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नशे में धुत होकर हंगामा करने साथियों के साथ मारपीट एवं अभद्रता करने के आरोप में एसएसपी ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों को कई बार चेतावनी दी गई थी। सीओ की जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गंगोह की पुलिस चौकी कुंडा कलां पर तैनात सिपाही सेंसरपाल पर शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक रूप से हंगामा करने का आरोप है। सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय से सेंसरपाल की शिकायत आ रहीं थीं। कई बार चेतावनी भी जारी की गई। लेकिन सेंसरपाल नशे में धुत होकर हंगामा करने के साथ साथियों से भी अभद्रता करता रहा। चेतावनी के बाद भी कोई सुधार नहीं आया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने एसएसपी को भेज दी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार की सुरक्षा में तैनात सिपाही मनोज त्यागी पर ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर हंगामा करने, साथियों एवं अन्य लोगों के साथ अभद्रता करने की शिकायतें लगातार अधिकारियों को मिल रहीं थीं। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बुधवार को दोनों सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों सिपाहियों की शिकायतों की जांच कराई गई थी। आरोप सही पाए जाने पर दोनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें