फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीए की सील तोड़ शुरू कराया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध निर्माण करने वालों को एसडीए की किसी कार्रवाई का डर नहीं रह गया है। ताजा मामला घंटाघर स्थित एक अवैध निर्माण का है, जिसकी एक या दो नहीं, बल्कि तीन बार सील तोड़कर निर्माण जारी रखा गया। मंगलवार रात सील तोड़ने की सूचना मिलते ही कार्यवाहक सचिव ने इंस्पेक्टर और अभियंताओं की टीम को मौके पर भेजकर निर्माण रुकवाया। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने घंटाघर के पास छह दुकानें बनाने के लिए प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराया था। मगर छह की जगह 20 से अधिक दुकानों की नीव रख दी गई। मानचित्र के विपरीत निर्माण होने की सूचना पर प्राधिकरण ने 29 दिसंबर 2017 को निर्माण को सील करा दिया था। मगर कुछ ही दिन बाद निर्माणकर्ता ने सील तोड़कर निर्माण फिर से शुरू करा दिया। इसके बाद प्राधिकरण ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 मार्च 2018 को फिर से निर्माण को सील कर दिया। मगर कुछ ही दिन बार फिर से सील को तोड़कर निर्माण शुरू करा दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने एक और वाद दायर कर तीसरी बार फिर से निर्माण को पूरी तरह सील कर दिया गया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात निर्माणकर्ता ने प्राधिकरण को चुनौती देते हुए सील की गई पूरी दीवार को गिराकर फिर से अंदर निर्माण शुरू करा दिया। इसकी सूचना जैसे ही कार्यवाहक सचिव/एसडीएम डीपी सिंह को मिली तो उन्होंने इंस्पेक्टर और अभियंता आदि की टीम को मौके पर भेजकर निर्माण को रुकवाया।
-------------------------------------
सील की कार्रवाई पर उठे सवाल
विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार यानी 24 जुलाई को रेलवे रोड स्थित एक अवैध निर्माण को सील किया था। अमर उजाला में सील की कार्रवाई का समाधान बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। विभागीय सूत्रों ने बताया है कि अगले ही दिन बुधवार को प्राधिकरण के लोगों की शह पर उक्त भवन का पीछे का गेट खोल दिया गया। ऐसे में प्राधिकरण के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------
घंटाघर के पास निर्माणकर्ता द्वारा सील को बार-बार तोड़ने का मामला मेरे संज्ञान में है। मंगलवार की रात सील की गई दीवार को तोड़ने की सूचना जैसे ही मुझे मिली तो मैंने इंस्पेक्टर और अभियंताओं को मौके पर भेजकर निर्माण को रुकवाया। मामले में निर्माणकर्ता के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मंगलवार को सील किए गए भवन के पीछे के गेट खोलने की मुझे जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

डीपी सिंह, कार्यवाहक सचिव, एसडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें