फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों की पैदावार बढ़ाने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास भवन सभागार में सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने सचिवों से कहा कि कारोबार को बढ़ाने हेतु इफको के उत्पादक जल विलय उर्वरकों, सल्फर, जिंक सल्फेट, सागारिक की बिक्री कर समितियों का लाभ बढ़ाए। इससे किसानों की आय दोगुनी करने में सहायता मिलेगी। सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारी समितियां अशोक कुमार ने सहकारिता विभाग द्वारा किसानों दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य प्रबंधक इफको डीपी सिंघल ने कहा कि सहारनपुर में सहकारिता का 80 प्रतिशत शेयर है, जो सहकारिता विभाग की किसानों में अच्छी छवि का परिणाम है। इफको द्वारा किसानों को सागारिका उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी और उत्पादन लागत कम आएगी। जिला सहकारी सचिव प्रवीन कुमार, पीसीएफ जिला प्रबंधक डा. एस वर्मा, सहकारी विकास संघ के सचिव नसीन खान, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें