फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर (सहारनपुर)। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर सांकेतिक जाम भी लगाया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसान पंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का सही दाम आज भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने की बजाए दफ्तर छोड़कर भाग जाते हैं। भाकियू इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बैंक किसानों की आरसी काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुगर मिल एक तो बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है दूसरे नदी में गंदा पानी डाल रही हैं। जिससे आसपास के गांवों में बीमारी फैलने की आशंका है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेेट को सौंपे ज्ञापन में भाकियू ने कहा कि प्रदेश की 65 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़ी हुई है। घाटे का सौदा बन चुकी खेती के चलते किसान कर्ज में डूूबे हुए हैं। इसके चलते 50 प्रतिशत से अधिक किसान खेती छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से फसलों का लाभकारी मूल्य देने, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल वाहनों के 10 वर्ष से अधिक संचालन पर लगाई गई रोक को हटाने, सभी फसलों को पूरी तरह से सरकार द्वारा खरीदे जाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के साथ ही बकाया पर ब्याज दिलाने सहित अन्य मांग की गई। अमीर हैदर जैदी, जगपाल सिंह, अशोक कुमार, मेवाराम, मुकेश तोमर, प्रदीप ठाकुर, देशपाल, रघुवीर, महीपाल, ईश्वरचंद त्यागी, अरुण राणा, मनीष, घनश्याम राणा, शिवकुमार, जयपाल प्रधान, राजपाल, पप्पू, नरेश यादव, अनूप, केहर सिंह, मनोज कमाली, बृजपाल सैनी, भूपेंद्र त्यागी, कालूराम प्रधान, राकिब, आलिम प्रधान, प्रवीन कुमार, सतीश सैनी, लोकमणि त्यागी, डॉ. राजवीर, बबली, अजय, भोपाल सिंह, सोनू, कमलेश, कल्लन, अरविंद, नीटू फौजदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें