फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाली पदों पर नई भर्ती कराने और पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कंपनी बाग के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कंपनी बाग गेट पर वक्ताओं ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रधानमंत्री को 9 सूत्रीय और मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय ज्ञापन भेज चुके हैं। इसमें पुरानी पेंशन बहाल करने, वर्कचार्ज कर्मचारियों के नियमित करने और खाली पदों पर नई भर्तियां शुरू कराने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता विनोदपाल सिंह, और संचालन साधूराम ने किया। बीर सिंह तोमर, अनिल कुमार, कुंवरपाल, बिजेंद्र, राजकुमार, शैलेंद्र शर्मा, पवन कुमार भोलरे, अहसान, सगीर, सतीश, रामपाल यादव, संतीव, संतोष, इरफान अली, बिजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें