फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात्रि ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के राजनगर कालोनी निवासी साहिल चौधरी कार से सहारनपुर की चंद्रनगर कालोनी स्थित अपनी ससुराल में बच्चों को लेने जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात्रि करीब ढाई बजे जब वह देवबंद में फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ा तो गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जहां कार में सवार साहिल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुघर्टना में कार के परखचे उड़ गए। साथ ही दो युवक गंभीर घायल हो गए। दुघर्टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक साहिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। मृतक साहिल की कार से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। वहीं, दुघर्टना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक साहिल चौधरी के भाई रविंद्र चौधरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट की गई है। आरोपी ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
चालक ने दूसरी कार भी ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास
देवबंद। दूसरी कार के चालक अशरफ अली का कहना है कि जब ट्रक ने मृतक साहिल चौधरी की कार को टक्कर मारी तो उसकी कार भी उनकी कार से टकरा गई। जिसके बाद उन्होंने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की तो चालक ने उनकी गाड़ी पर भी ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्होंने सड़क के दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। चालक के भागते समय ट्रक का नंबर नोट कर लिया तथा फोन से तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, दुघर्टना के चलते सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार दिखाई पड़ी। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें