फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सफाई कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर नगर निगम में हंगामा किया। मेयर और नगरायुक्त का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। नगरायुक्त को नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। मेेयर के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भारी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में एकत्र होकर हंगामा किया। सफाई कर्मचारियों ने पहले नगरायुक्त का घेराव कर अपनी मांगे रखीं और नारेबाजी की। मेयर के नगर निगम में पहुंचने पर सफाई कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन उनकी एक भी मांग आज तक पूरी नहीं हुई। अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल कर आंदोलन करेंगे। मेयर के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी शांत हुए। जिला उपाध्यक्ष राहुल बहोत, भारत राज, कृष्णा सूद, शौर्य बहोत, राजपाल चंचल, संजू, सुगेंद्र, महेश, काका सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
- ठेका सफाई कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त किया जाए।
- वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।
- वेतन बैंक के माध्यम से खातों में दिया जाए।
- सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए।
- ईपीएफ और एएसआई के फंड को ठेकेदारों से वापस दिलवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें