सहारनपुर। पुल खुमरान के चौड़ीकरण होने से मार्ग बंद रहेगा। इसके साथ ही पाइप लाइन शिफ्टिंग से कई क्षेत्रों की जलापूर्ति 48 घंटे तक बाधित रहेगी। नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक एएन श्रीवास्तव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग पांवधोई नदी स्थित पुल खुमरान के चौड़ीकरण का कार्य आठ जून से कराएगा। जलकल विभाग द्वारा पाइप लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। पुल खुमरान का रास्ता बंद रहने के साथ मातागढ़, चिलकाना रोड, खाताखेड़ी, महावीर कॉलोनी, निसार रोड, रायवाला, बड़तला यादगार, भगत सिंह चौक, छिपियान, पुरानी चुंगी, घास कांटा, भूतेश्वर मंदिर मार्ग, मूंगागढ़, पुराना माधोनगर, बेहट रोड, गढ़ी मलूक, नवाबगंज चौक, बोमंजी रोड, मटियामहल, जाफरनवाज, शाहमदार, विजय टाकिज की जलापूर्ति 48 घंटे तक बाधित रहेगी।