आरती और भंडारे के साथ महायज्ञ संपन्न
छुटमलपुर। खुर्रमपुर गांव में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित श्रद्धा संवर्धन महायज्ञ आरती और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। महायज्ञ में सुख और समृद्धि की कामना की गईं।
गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन सोलह संस्कारों की महिमा बताई गई। टोली नायक रामप्रताप सिंह ने मनुष्य में देवत्व के उदय के लिए संस्कार पद्धति को फिर से अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान गुरु दीक्षा, पुंसवन, विद्यारंभ, नामकरण, अन्नप्राशन आदि संस्कार भी कराए गए। उन्होंने गर्भाधान संस्कार की जरूरत पर विस्तार से चर्चा की।
ननद कुमार पांडेय ने पूर्णाहुति के दौरान आतंकवाद और कुबुद्धि के समूल नाश के लिए विशेष आहुति दिलाई। इस बीच टोली में शामिल गायक खुदी राम, रूप सिंह, रमेश व कर्ण सिंह ने कर्णप्रिय भजनों के माध्यम से युग संदेश सुनाया। श्रद्धा संवर्धन महायज्ञ के समापन सत्र में त्रिपाल सिंह, संजय कुमार, पंडित सत्य प्रकाश, अक्षय यादव, पीके शर्मा, अरविंद कुमार, प्रदीप राणा, नीरज कांबोज, आशीष कांबोज, मुन्नालाल, रमेश कुमार, पवन कुमार, राकेश सैनी, सतीश, नेमचंद, शुभम चौहान, यशपाल सिंह, पंकज शर्मा, शिव कुमार, गुलाब सिंह, मुकेश चौहान, रूपेश, सरला, सुशीला, गुड़हल आदि रहे।