फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रहा वेयर हाउस, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी में तब्दील रहा वेयर हाउस, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव में गंगोह और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हुई। सेंट्रल वेयर हाउस की पूरी घेेेराबंदी की गई थी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। जनता रोड तिराहे और चकहरेटी की तरफ बेरीकेडिंग लगाकर पूरा इलाका सील कर दिया गया। तीन चेकिंग प्वाइंट से होकर किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर जाने दिया गया। पैरामिलिट्री और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। चार पुलिस क्षेत्राधिकारी, 19 निरीक्षक, 106 उपनिरीक्षक और 800 कांस्टेबल निगरानी में लगाए गए। वाहनों को जनता रोड तिराहे पर ही रोक दिया गया। किसी भी वाहन को सेंट्रल वेयर हाउस और चकहरेटी की तरफ नहीं आने दिया गया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वाहनों को वेयर हाउस के नजदीक बनाई पार्किंग में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा
सहारनपुर। सेंट्रल वेयर हाउस पर कमिश्नर, जिलाधिकारी पीके पांडेय, डीआईजी शरद सचान, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। मतगणना के दौरान सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें