फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के तहत कराए 26 जोड़ों के विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना के तहत कराए 26 जोड़ों के विवाह
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय पर 26 जोड़ों के सामूहिक विवाह संपन्न कराए गए। इनमें 23 मुस्लिम और तीन अनुसूचित जाति से संबंधित थे। विवाह के बाद अतिथियों ने नव दंपतियों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद के मलायण स्थित आईटीआई में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेहट विधायक नरेश सैनी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद हुए कहा कि वे अपना जीवन समझदारी के साथ जीने का काम करें। इस मौके पर उन्होंने नव दंपतियों को सरकार की तरफ से चांदी के जेवर, कपड़े और अन्य उपहार भेंट किए। इसके बाद सहभोज का आयोजन किया गया। बेहट नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल रहमान, खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा, नरेश स्वामी, डा. आबिद राईन, जसबीर सिंह सैनी, मौलवी शमीम, राज सिंह, प्रधान राजेश रंडोल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण ठाकुर दास, जय सिंह, प्रवीण शर्मा, मनीष दत्त शर्मा, अर्जुन सिंह पुंडीर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन ग्राम विकास अधिकारी कमल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें