फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में नहीं जले चूल्हे, छाया रहा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया की मौत से रामनगर में लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले और मातम छाया रहा। सचिन वालिया की मौत से लोग गमजदा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सचिन वालिया की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा के दौरान महिलाएं, बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी गमजदा नजर आए। लोग तपती धूप में अपने घरों की छतों पर खड़े थे और अंतिम यात्रा को देखकर उनके आंसू निकल रहे थे। रामनगर में लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले। सचिन वालिया की मौत से गांव में गम का माहौल है।
------------------------------------
वीडियो बनाने वाले होंगे सम्मानित
सहारनपुर। सचिन वालिया की गोली लगने से हुई मौत के मामले में वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे। इसी वीडियो में सड़क पर खून की बूंदे और गली धोने की पूरी तस्वीर साफ नजर आ रही है। इसी आधार पर पुलिस ने सचिन वालिया के हत्या के आरोप खारिज किया था। डीआईजी और एसएसपी ने वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों की बुलाकर पीठ थपथपाई थी। जिला पुलिस की तरफ से सीओ एलआईयू सुुधीर तोमर के निर्देशन में सराहनीय काम करने वाले इंस्पेक्टर मंजूर अली और कांस्टेबल हरेंद्र को सम्मानित करने के लिए डीजीपी को संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें