रेल मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
सहारनपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता समिति के पूर्व सदस्य योगेश कुुमार गंभीर ने कुशीनगर में ट्रेन से स्कूली बस के टकराने से हुई बच्चों की मौत के मामले में रेल मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
योगेश का कहना है कि कुशीनगर में एक स्कूली बस के मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर रेलगाड़ी से टकरा जाने से 13 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हो गए। रेलवे एवं वैन चालक की गलती से 13 बच्चे बेवजह मौत का शिकार हो गए। घटना के लिए रेल मंत्री पूरी तरह से दोषी हैं। मानवरहित रेलवे क्रासिंग को समय रहते बैरियर से कवर कर दिया जाता तो यह हादसा न होता। रेलमंत्री न तो हादसों को रोकने के प्रति गंभीर हैं और न ही रेलवे व्यवस्था ही सुधर रही है। ट्रेनें लगातार देरी से चल रहीं हैं। जन सुविधाओं का अभाव है। कई ट्रेनें बंद हैं।
इस मामले में योगेश कुमार गंभीर ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कुशल व्यक्ति को रेलमंत्री बनाए जाने की मांग की है।