फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान को छेड़ा तो सड़कों पर उतरेगा दलित समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान को छेड़ा तो सड़कों पर उतरेगा दलित समाज
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए संविधान बचाओ राष्ट्रीय महासम्मेलन से लौटे कांग्रेसियों ने बैठक कर दलित समाज को सम्मेलन में उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव सतपाल सिंह बर्मन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म कर देना चाहती है, जिसका मकसद दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना है। मगर कांग्रेस भाजपा को इन मंसूबों में सफल नहीं होने देगी। कहा कि दिल्ली में हुए संविधान बचाओ महासम्मेलन सफल रहा, जिसमें देश भर के दलित नेताओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। एक स्वर में आवाज उठी है कि यदि भाजपा सरकार ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो देश भर का दलित समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। बर्मन ने सहारनपुर से सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक में मेनपाल, राम सिंह, सुभाष, अरविंद, अनिल, अंकुर, विनोद, सुरेश, दीपक, प्रभात, मनोज, लकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें