फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती की अराधना को सज गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। घरों और मंदिरों में शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा की तैयारी शुरू हो गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग पूजन सामग्री खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के सभी मंदिरों में नवरात्र की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही हैं। मंदिर की साफ-सफाई कराने के साथ ही रंगाई-पुताई का कार्य भी कराया गया, जिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होती है, वहां विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही घरों में भी कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। व्रत रखने वाले लोग बाजारों में पूजन और व्रत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में लोगों ने नवरात्र के लिए मां की मूर्ति, नारियल, चुनरी, श्रृंगार आदि सामान की खरीदारी की।
इन मंदिरों में होते हैं विशेष कार्यक्रम
सहारनपुर। महानगर के हरि मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री मां काली आदि मंदिरों में नवरात्र के दिनों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है। इसके साथ ही सुबह और शाम मां भगवती की महिमा का गुणगान होता है।
विज्ञापन

आठ दिन होगी मां की आराधना
सहारनपुर। आदि शक्ति मां भगवती के पर्व नवरात्र इस बार मां की आराधना आठ दिन होगी। आचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि 25 मार्च को अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का व्रत रखा जाएगा। क्योंकि, नवमी तिथि का क्षय हो रहा है। इसलिए अष्टमी को ही नवमी का व्रत किया जाएगा। 18 से 25 मार्च तक चैत्र नवरात्र चलेंगे। 18 मार्च को घट स्थापना मुहूर्त प्रात: छह बजकर 38 मिनट से 7:45 तक मीन लगन, प्रात: 7:45 बजे से 9:21 तक मेष लगन, प्रात: 11:16 से मिथुन लगन अभिजित मुहूर्त में शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें