फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन रुशदा बेगम ने पूर्व सभासद पर लगाए ईओ के आरोपों को झुठलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी और पूर्व सभासद प्रकरण में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया। पुलिस ने आरोपी सभासद पहलसिंह सैनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। इससे पुलिस की दबिश से नाखुश पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे लोगों ने अधिशासी अधिकारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट को झुठलाते हुए इसे राजनीति प्रेरित करार दिया। ज्ञापन सौंपकर पूर्व सभासद पहलसिंह सैनी का उत्पीड़न होने पर इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रुशदा बेगम सहित सभासदों व नगरपालिका कर्मियों के हस्ताक्षर युक्त थानाध्यक्ष को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा पूर्व सभासद पहलसिंह सैनी के खिलाफ लिखवाया गया मुकदमा झूठा और राजनीति प्रेरित है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगरपालिका बोर्ड द्वारा अपने स्तर से कराई गयी जांच में मामला झूठा पाया गया। ज्ञापन में पुलिस से झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि पूर्व सभासद या उसके परिवार के खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेंगे। ज्ञापन पर पूर्व चेयरमैन व सभासद नोमान मसूद, जिशान, अल्ताफ, राजेश सैनी, सउद, मुनीर अहमद सहित डेढ़ दर्जन लोगों के हस्ताक्षर है। कोतवाली जाने वालों में पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के अलावा पूर्व वाईस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी, पूर्व सभासद हामिद हसन, मनीष सीटू, जाहिद हसन सभासद दीपांशु गोयल आदि रहे। ज्ञापन के साथ ही सभासदों तथा कुछ पालिका कर्मियों के हल्फिया बयान भी संलग्न किये गये है। इससे पहले पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने अपने आवास पर आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि उक्त प्रकरण में राजनीति की जा रही है। उन्होंने ईओ के साथ नगरपालिका परिसर में हुई किसी तरह की घटना से इंकार करते हुए कहा कि बतौर गवाह प्रस्तुत लोगों ने शपथ पत्र घटना को नकारा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग मामले को हवा देने का प्रयास कर रहे हें। पूर्व सभासद के उत्पीड़न पर धरना-प्रदर्शन के अलावा जेल भरो आंदोलन तक की बात कही। नोमान मसूद ने कहा कि अधिशासी अधिकारी को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की नसीहत दी, तथा कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उधर उक्त वारदात से आहत अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी नगरपालिका कार्यालय नहीं पहुंच सके हैं। जबकि आरोपी पूर्व सभासद की गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें