फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेदभाव के मिले : हेमंतराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हेमंत राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जाए। गांवों में जो भी हैंडपंप खराब हो उन्हें तत्काल सही कराये जाए। शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मिले।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमुख सचिव ने ग्राम नल्हेड़ा गुर्जर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गांव में 18 घंटे बिजली दी जा रिही है। इस गांव में ट्रांसफार्मर पर 125 कनेक्शन मौजूद है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली के तार नीचे लटके हैं। प्रमुख सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल बिजली के तार ऊपर करें यदि कहीं से टूटे हुए हो तो उनकी भी पुख्ता व्यवस्था करें। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि गांव में 65 सरकारी नल हैं। 6 नल ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए हैैैं, जिनमें एक नल खराब है। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह (पप्पू) ने बताया कि यहां नल द्वारा जो पानी प्रयोग किया जा रहा है, वह बहुत दूषित है। यहां पर एक सरकारी नल को होना बहुत जरूरी है जिससे कि ग्रामीणों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिल सकेंगी। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। प्रमुख सचिव को बताया गया कि इस गांव में 136 अन्त्योदय कार्ड है। प्रत्येक एक कार्ड पर 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल दिया जाता है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम में 541 पात्र कार्ड हैं, जिसमें एक पात्र को साढे़ तीन लीटर मिट्टी का तेल प्रतिमाह 23.50 रुपये की दर से दिया जाता है। मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्य का भी निरीक्षण किया गया।
प्रमुख सचिव ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि समय-समय पर गोष्ठी कर किसानों को उत्तम खेती के टिप्स दें। प्रमुख सचिव ने गांव के शौचालयों तथा तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला नगरीय अभिकरण द्वारा कमेला कालोनी में बनाए गए आसरा आवास तथा निर्माणाधीन सिंचाई विभाग भवन का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें