देवबंद। राष्ट्रीय सिंह सेना संगठन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भेजकर उत्तर प्रदेश में भी पदमावत फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
एसडीएम रामविलास यादव को सौंपे ज्ञापन में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष (युवा) तुषार शर्मा ने कहा कि फिल्म पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि फिल्म में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसे लेकर हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। चेतावनी दी यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर भारी विरोध करेगा।