फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बसपा की बैठक में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जन विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएं। पदाधिकारियों ने 15 जनवरी को गांधी पार्क में मायावती के जन्मदिन समारोह में भारी संख्या में पहुंचने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

छुटमलपुर की महाराणा प्रताप कालोनी में पार्टी नेता प्रमोद भारद्वाज के निवास पर आयोजित बैठक में साढौली कदीम ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम ने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखा कर पहले केंद्र और फिर प्रदेश की सत्ता पाई है। अब लोगों को इसकी हकीकत का पता चल गया है। नोटबंदी, जीएसटी और अब बैंकों में सरचार्ज के नाम पर लोगों की जेब पर डाका डालने की तैयारी सरकार ने कर ली है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलु कुमार और प्रमोद भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। जबकि, बसपा सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के नारे को जमीनी स्तर पर चरितार्थ करती है। जिला प्रभारी वेदपाल गौतम और राकेश कांबोज ने कहा कि कार्यकर्ता 15 जनवरी को गांधी पार्क सहारनपुर में बहन मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दिन लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस चुनाव में भाजपा को देश भर से उखाड़ फेंकने का काम करें। बैठक में जय सिंह, महावीर सिंह, सुक्कड़ प्रधान, चंद्रभान सिंह, नौशाद अहमद, रजनीश कुमार, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें