फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। उपसा द्वारा बनाए जा रहे मुजफ्फरनगर से गागलहेड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 59 में खजूरी अकबरपुर में कट, दया शुगर मिल के पास अंडर पास व राष्ट्रीय राजमार्ग के बराबर में सर्विस रोड बनाए जाने के संबंध में किसानों ने गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा को किसानों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान रामफल, राकेश, बिजेंद्र , तेजपाल, बिरमपाल, नईम, राजबीर, पहल सिंह यादव आदि ने बताया कि मुजफ्फरनगर से गागलहेड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 59 का निर्माण उपसा द्वारा किया जा रहा है, जिस पर दया शुगर मिल गागलहेड़ी सड़क के पश्चिम दिशा में स्थित है। इस मिल के आसपास के अधिकतर पूर्व व उत्तर पूर्व दिशा की ओर के लगभग 30 गांव के किसान मिल में गन्ने की आपूर्ति करते हैं। गन्ना आपूर्ति के लिए मिल के आसपास कोई अंडर पास नही बनाया गया। जिससे चीनी मिल व किसानों के सामने भारी समस्या खड़ी हो गई है। जिसके चलते हाईवे के ऊपर से गन्ना आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने चीनी मिल के पास अंडरपास व खजूरी अकबरपुर के पास डिवाइडर कट राष्ट्रीय राजमार्ग के बराबर में सर्विस लेन बनाने की मांग का ज्ञापन गन्ना मंत्री सुरेश राणा को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें