फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा: ब्रिजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और मुस्लिम संगठनों के विरोध को गलत बताते हुए केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बिल को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में तीन तलाक को लेकर बिल पेश किया जाना स्वागत योग्य है। इस कानून से लाखों मुस्लिम महिलाओं को देश में इंसाफ मिल सकेगा। ये मोदी सरकार की बड़ी जीत है। जिसका देश की मुस्लिम महिलाएं भी स्वागत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और दूसरे मुस्लिम संगठनों का विरोध गलत है। क्योंकि देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। लोकसभा में बिल पेश होने से उन तलाक पीड़ित महिलाओं को इंसाफ मिलेगा जिनके शौहर अपने फायदे के लिए तीन तलाक का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें