फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. हेडग्रेवार ने विभिन्न क्षेत्रों में खड़े किए संगठन : जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. हेडगेवार ने समाज सेवा को खड़े किए संगठन : जैन
विज्ञापन


देवबंद। सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राकेश जैन ने कहा कि आरएसएस के संस्थापक डा. केशवराव वलीराम हेडगेवार ने देश की समस्याओं को समझा और अनेक संगठन विभिन्न क्षेत्रों में खड़े किए, जो आज भी समाजसेवा में लगे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता हुलाशराय सिंघल के प्रतिष्ठान पर अभिनंदन समारोह में राकेश जैन ने कहा कि भाजपा, आरएसएस, किसान संघ, मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद और सेवा भारती आदि अनेकों संगठन देश के चहुमुंखी विकास के लिए कार्यरत होकर समाजसेवा में जुटे हैं। समारोह में हुलाश राय सिंघल व अजय सिंघल ने राकेश जैन को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया। अशोक गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, अरविंद सिंघल, विकास त्यागी आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विनोद गुप्ता व संचालन बिजेंद्र वर्मा ने किया। इस मौके पर राजपाल सिंह, पंकज त्यागी, प्रवीण जैन, डीएन शर्मा, महेंद्र सैनी, सुभाष मित्तल, राकेश गांगुली, अखिलेश जैन, ब्रिजेश कंसल, मनोज सिंघल, विनय कुच्छल, नीरज गर्ग, श्यामलाल भारती, नितिन गुप्ता, अंकुर गर्ग, अजय बंसल, राजीव बंसल, वैभव गर्ग, अंकित चौहान, गगन मित्तल, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें