फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे से खाली नहीं सहारनपुर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की सड़कें हादसों को दावत दे रही हैं। ओवरलोड वाहन, टूटी सड़कें और पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद पुलिस-प्रशासन गंभीर नहीं है। सड़कों पर कई जगह स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। अंधेरे में हादसा होनेे का खतरा ज्यादा बना रहता है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व अंबाला रोड पर खड़ी बस में कार टकरा गई थी और हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। देहरादून रोड पर मोहंड क्षेत्र में दीपावली के दिन सड़क हादसे में चार लोगों की जान गई थी। रविवार को गागलहेड़ी क्षेत्र में भी सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जिले में सड़कें खतरे से खाली नहीं है। अंबाला रोड पर स्थित मेला गुघाल पुल कई जगहों से टूटा पड़ा है। पुल की फुटपाथ और सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे आगे सड़क पर रेलिंग उखड़ी पड़ी है। गंगोह मार्ग पर डिवाडर टूटे पड़े हैं। देहरादून रोड पर ढमोला नदी पुल की फुटपाथ एक तरफ से पूरी तरह टूट चुकी है। इस पुल से पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड का ट्रैफिक गुजरता है। देहरादून रोड पर रिमाउंट डिपो के पास कई जगहों पर सड़कें टूटी पड़ी है। रात में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। कोर्ट रोड पर डिवाडर पर लगी रेलिंग कई जगहों से टूटी है। सर्द मौसम में कोहरे के दौरान इन जगहों पर हादसे का खतरा अधिक बढ़ जाता है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद पुलिस-प्रशासन सजग नहीं है। सड़क हादसों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

सड़कों से संबंधित जितनी भी खामियां हैं, उनको शीघ्र दूर किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें