फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्ची भक्ति से होते हैं प्रभु के दर्शन: संत प्रियदास

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। श्रीराम कथा के नौवें सत्र में कथा व्यास प्रियदास दी महाराज ने श्रीराम भरत मिलाप की लीला और भरत के चरित्र का वर्णन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने भक्तों को प्रभु की भक्ति में लीन रहने की शिक्षा दी।
विज्ञापन

रविवार को श्री गीता भवन में आयोजित श्रीराम कथा में प्रियदास जी महाराज ने कहा कि जो प्राणी रामचरित्र मानस में भरत जी की कथा का चिंतन करते है उन्हें संसार से वशक्ति हो जाती है। कहा कि कबीर रसखान ने प्रभु श्री राधाबल्लभ जी का दर्शन अपनी सच्ची भक्ति के बल पर ही पाया है। उन्होंने कहा कि रामचरित्र मानस में अयोध्या कांड से लेकर लंका कांड तक प्रभु श्रीराम के आदर्शो का वर्णन किया गया है। कथा के नौवें दिन के यजमान रिंकू माहेश्वरी रहे और प्रसाद का वितरण गोपाल अरोडा की ओर से किया गया। जबकि कथा के दौरान पूजन कार्य पंडित विनय प्रकाश तिवारी द्वारा सम्पन्न कराए गए। इस मौके पर डा. कांता त्यागी, वर्षा पंवार, मंजू शर्मा, बनारसी प्रसाद अग्रवाल, सुधीर गर्ग, राजीव बंसल, नवनीत लाला, विवेक शर्मा, राजकुमार गर्ग, संजय मित्तल, राधा कृष्ण गौतम, अंकित मित्तल, विपिन राज, आर्यवृत शर्मा, रेखा गर्ग, सुशील कर्णवाल, विमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें