नगर निगम चुनाव के बहिष्कार की घोषणा
सहारनपुर। खनन नहीं खुलने से नाराज सहारनपुर सीमेंट एसोसिएशन से जुडे़ व्यापारियों ने नगर निगम चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने से सीमेंट व्यापारियों के परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर अध्यक्ष हर्ष पोददार ने कहा कि खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने से सीमेंट व्यापारियों सहित अन्य लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा जा चुका है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विवेक शर्मा, अचल गोयल, प्रदीप तंवर आदि ने कहा कि खनन नहीं खुलने के कारण निर्माण कार्य रुक गए हैं, जिससे सीमेंट की बिक्री प्रभावित हुई है। इसीलिए व्यापारियों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। अतुल माहेश्वरी, आमोद कुमार, प्रदीप, रीशू, सचिन गुप्ता, रूबल कालरा, राजकुमार, जय यादव, सन्नी गुप्ता, पंकज मित्तल, अरविंद मित्तल, आरके शर्मा, नीशू नारंग, रमेश गुलाटी, राय सिंह, वीपी शर्मा, अमित माहेश्वरी, विपिन जुनेजा, राजीव गुप्ता, मोहम्मद इरशाद, ओंकार, अशोक, जौनी आदि रहे।