सहारनपुर (सहारनपुर)। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पोस्टर और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने दोनों प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया।
ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग में मेरा महाविद्यालय एवं जीएसटी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुल 21 प्रतिभागी रहे। एमए की आशा ने पहला, एमए की ही कृतिका मेहता ने दूसरा तथा एमए की अलका ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में डॉ. आरएस सिंह, डॉ. प्रतिभा शर्मा शामिल रही। इसके बाद कलांगन हॉल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 29 छात्राओं ने हिस्सा लिया। एमए हिंदी की कोमल शर्मा पहले, एमए अर्थ शास्त्र की अंजू दूसरे और बीएससी गृह विज्ञान की नगमा तीसरे स्थान पर रही। निर्णायकों में डॉ. ज्योति सिंह और डॉ. अनुजा अग्रवाल रही। इस मौके पर डॉ. शशि नौटियाल, डॉ. योगिता, डॉ. नेहा, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. श्वेता बंसल, डॉ. बबीता, डॉ. नीलम गौड़, डॉ. शैली, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. महेश कुमार, डॉ. मनु गुप्ता आदि मौजूद रहे।