फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं किया आंदोलन तेज करने का आहृवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पर फिर से धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने 18 नवंबर को होने वाले शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित धरने के दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि 18 नवंबर को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन में शामिल हो। कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई अंतिम स्तर पर पहुंच चुकी है। मांगे पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सुलक्षणा, नीलम शुक्ला, रीता चौधरी, कमला शर्मा, मुकेश गौतम, प्रभा त्यागी, रमा शर्मा, सुंदरी देवी, अनिल गुप्ता, सरवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें