नानौता (सहारनपुर)। चंद्रसेन कान्वेंट एकेडमी में बाल दिवस पर आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायन प्रतियोगिता में धार्मिक गीतों व देश भक्ति गीतों ने बच्चों की आवाज का जादू बिखेरा।
चंद्रसेन कान्वेंट एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में आयुषी, आयान, मयंक, विया चौधरी, स्वस्ति, वैभवी, रिषभ तथा वैभवी ने गायन के माध्यम से अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। वहीं आदित्य, सुरभी, प्राशुक, विट्ठल, सोनिया, अंशुल तथा साधना ने अपनी वाणी से भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग ड्रेस में प्रस्तुति देकर भिन्न-भिन्न कला का प्रदर्शन किया। जिसमें स्वस्ति जैन, उबामा खान, नवकार जैन, सूरज पाल, उज्ज्वल, वरदान शर्मा, प्राची, अर्जुन ने अलग-अलग भूमिका का अद्भुत प्रदर्शन किया।
खेल प्रतियोगिता में विद्यालय को चारों हाउस में आकाश, पृथ्वी, ध्रुव तथा अग्नि हाउस में बांट कर छात्र-छात्रा को विभिन्न ग्रुप में 100 मी. दौड़, जूता जूराब, वाक, टच पोल, जिग-जैग, स्पून लैमन, शैक, हैंड व स्कीपिंग दौड़ का आयोजन किया। इसके अलावा शॅाट फुट, बाल थ्रो, जैवलिन, रिले रैस, टग ऑफ वार आदि प्रतियोगिता में बड़ी प्रतिस्पर्धा रही। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य पंकज जैन व प्रबंधक निधि जैन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रीतू अरोड़ा, सुधीर कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अलका गुगनानी मनोज अरोड़ा अमित कुमार, मनोज वर्मा, श्रवण कुमार, मो. शादाब, असगर अब्बास, भारती रानी, राखी त्यागी, मोनिका राणा, अंजली शर्मा, विनोद कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।