फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ की धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल के तीन कर्मचारियों के नाम से धोखाधड़ी कर पीएफ के फर्जी खाते खुलवाकर लाखों की रकम हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सहारनपुर की स्टार पेपर मिल में काम करने वाले पवन निवासी परागपुर, जगदीश निवासी परागपुर, मुनेश निवासी सरूरपुर, सरसावा ने आरोप लगाया था कि पेपर मिल के बाबू राकेश वर्मा, उनके ठेकेदार जसवीर सिंह, पवन, जगदीश एवं गुलफाम ने फर्जी खाते खुलवाकर उनका पीएफ का लाखों रुपया हड़प लिया है। भविष्य निधि विभाग के भविष्य निधि सहायक एसपी त्यागी ने पेपर मिल कर्मचारियों के पीएफ की धनराशि धोखाधड़ी से हड़पने की थाना मेडिकल, मेरठ में जसवीर सिंह, राकेश कुमार वर्मा, पवन, जगदीश एवं गुलफाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना स्थल सहारनपुर का होने के चलते मामला सदर कोतवाली सहारनपुर में स्थानांतरित हो गया था। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने राकेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मंगलवार को पेपर मिल रोड से ही पवन कुमार निवासी टैगोर गार्डन एवं जसवीर निवासी मिल कालोनी पेपर मिल रोड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें