देवबंद में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 50 पर्चे लिए
देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव के लिए चली रही नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन उम्मीदवारों द्वारा 50 पर्चे लिए गए। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद हेतु 47 नामांकन पत्र शामिल हैं। अब तक नगर के 25 वार्डों के लिए 104 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।
मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी अनुज शर्मा तथा मोहल्ला रेती चौक निवासी जमालुद्दीन और कमालद्दीन अंसारी पुत्र जियाउद्दीन अंसारी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिए। जबकि सभासद पद हेतु 47 भावी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। वहीं, नामांकन प्रक्रिया के चलते तहसील परिसर तथा उसके आसपास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि रविवार को वार्ड एक से पांच तक 9, वार्ड- छह से दस तक 10, वार्ड-11 से 15 तक 11, वार्ड-16 से 20 तक 10 और वार्ड-21 से 25 तक 7 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए। लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र भरकर जमा नहीं कराया है।