फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांध्यकालीन कषाएं बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय में सांध्य कालीन कक्षाएं नहीं बढ़ाए जाने पर छात्रों ने सीसीएस यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि सांध्य कालीन कक्षाएं नहीं बढ़ाए जाने के कारण क्षेत्र के एक हजार से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अधीन चले रही शिक्षण संस्थानों में सांध्य कालीन कक्षाएं नहीं बढ़ाने से बड़ी संख्या में छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। इस संबंध में महाविद्यालय की अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिख चुकी है, जिसमें कहा गया था कि ग्रामीण क्षेत्र का छात्र आर्थिक स्तर पर निमभन श्रेणी का है। वह दूरस्थ शिक्षा संस्थानों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकता। ऐसे में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अधीनस्थ संस्था गोचर महाविद्यालय में सांध्य कालीन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाए। इसमें बीएससी एजी, बायो, मैथ, बीए की कक्षाओं के छात्र प्रवेश पाने से वंचित हैं जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में है।
शुक्रवार को महाविद्यालय के छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने छात्र नेता विशाल सिंह खेड़ा के नेतृत्व में विद्यालय में प्रवेश द्वार पर सीसीएस यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांग दोहराई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो अक्टूबर तक सांध्य कालीन कक्षाओं का नहीं बढ़ाया गया तो छात्र सड़कों पर उतर आएंगे। प्रदर्शन करने वालों में वीर करण डोगरा, पारस पंवार, शेखर, अमन कुमार, आकाश कुमार, सन्नी, गौरव कुमार, जयदेव, शुभम, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें