फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की बचत का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 40 प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन

रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज में ईंधन संरक्षण की दिशा में छोटे छोटे कदम बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं, विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन इंडेन गैस एजेंसी तीतरों की ओर से किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत का संदेश देते हुये सुंदर चित्र बनाये। निबंध लेखन में वैकल्पिक ऊर्जा से पेट्रोलियम पदार्थों को बचाने पर बल दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 15 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वितरक योगेश कुमार ने कहा कि प्राकृतिक भूगर्भीय पेट्रोलियम संसाधन प्रयोग करते हुए हमें उनकी बचत का भी प्रयास करना चाहिये। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम संरक्षण सभी का ध्येय होना चाहिए। प्रवीण शर्मा, मनोज शर्मा, सुशील सैनी, सुषमा शर्मा, कनुप्रिया, आदित्य कुमार, बबलू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें