सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों को नोटिस भेजकर जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को भेजे गए नोटिसों में उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने से संबंधित किसानों में भारी रोष व्याप्त हैं। किसान गन्ना मूल्य लेने के लिए आंदोलनरत हैं। कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। इसलिए बकाएदार चीनी मिलें जल्द ही भुगतान करना सुनिश्चित करें। बता दें कि मंडल की चीनी मिलों पर 201 करोड़ रुपये से अधिक की बकायादारी है।