फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप सड़क न बनाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक के अनुरूप सड़क न बनाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चंदेना कोली गांव में सड़क का निर्माण मानक अनुरूप न करने का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्रामीणों ने तल्हेड़ी-देवबंद मार्ग पर प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि खेड़ा मुगल से वाया चंदेना कोली होते हुए घ्याना गांव तक प्रधानमंत्री माह पूर्व सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने गांव के बीच से गुजर रही सड़क का निर्माण अधर में छोड़ दिया। नालियां भी सही तरह से नहीं बनाई गई। इस कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। जो सड़क बनाई गई उसमें सामग्री मानक के अनुरूप नहीं लगाई गई। तलहेड़ी मार्ग पर बनाई गई पुलिया भी छह माह के भीतर ही टूट गई। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर हरपाल सिंह ने कहा कि गांव की मुख्य सड़क को वाटर सप्लाई के पाइप डालने के लिए उखाड़ा गया था। लेकिन उसका दुबारा निर्माण न होने से वह खड्डों में तब्दील हो गई है। प्रधान जोगेंद्र चौधरी ने कहा कि इस संबंध में तहसील दिवस में भी शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर अधूरा पड़ा निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में मास्टर पप्पूराम, राजेश कुमार, मेशु कुमार, हरिकुमार, विपिन कुमार, प्रदीप, आलोक, कालाराम, योगेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें