धूमधाम से मनाया श्री चक्रधर स्वामी अवतार दिवस
सहारनपुर। श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर पंत विहार में श्री चक्रधर स्वामी अवतार दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर में श्री चक्रधर स्वामी अवतार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ मंगल आरती की गई। मानस मंडल परिवार की ओर अनिल शर्मा और राजेश ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महंत अनूप मुनि ने मंदिर 850 वर्ष पुरानी चमत्कारी मूर्ति के दर्शन कराए। इसके बाद भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। इस मौके पर महंत अनूप मुनि ने कहा कि श्री चक्रधर स्वामी 850 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र में भगवान श्री कृष्ण के अवतार हुए हैं। इस दौरान अनिल शैली, हरीश जावा, प्रदीप हांडा, ललित खट्टर, आशीष वाधवा, प्रभात पुंडीर, योगेश पंवार, डा. अपूर्व सैनी, विशाल पंवार, सुरेंद्र मौजूद रहे।