फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि, वित व सहकारिता मंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि, वित्त व सहकारिता मंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में कृषि, वित्त व सहकारिता मंत्री से मिलकर उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी, प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और संगठन मंत्री सोमपाल सिंह आदि ने मंत्री को बताया कि कृषि ऋण माफी योजना से सभी किसानों को लाभ नहीं मिला, जिससे किसानों में नाराजगी है। महाराष्ट्र सरकार की तरह उन किसानों को भी लाभ मिले जो ईमानदारी से समय पर ऋण जमा करते हैं। गन्ने पर रंगराजन समिति की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाए। साथ ही गन्ना मूल्य प्रदेश सरकार शीघ्र 350 रुपये कुंतल घोषित करें। बजाज ग्रुप समेत जिन चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य का बकाया शेष है उसे तत्काल किसानों को दिलवाया जाए। किसानों के ट्यूबवेल के बिल व ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बिजली बिलों को न बढ़ाया जाए। बिजली चोरी विभाग के कर्मचारी करा रहे हैं जिस पर सख्ती होना जरूरी है। किसानों ने मंत्री को यह भी बताया कि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत के बिना कोई काम नहीं करते हैं, जिसे रोका चाहिए अन्यथा भारतीय किसान संघ आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें