फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मृतक बच्चों के आश्रितों को मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में मृतक बच्चों के आश्रितों को मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर मजदूरों ने राज्यपाल को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। इसमें जिला मंत्री सुरेंद्र शर्मा ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले बच्चों के आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने, मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, नैतिक के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा त्याग पत्र देने और प्रदेश के सभी अस्पतालों में एंबुलेंस की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


मांगों को लेकर 17 को हड़ताल पर रहेंगी आंगनबाड़ी
देवबंद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर 17 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार की अध्यक्षता में बैठक में ब्लाक अध्यक्ष प्रतिभा त्यागी और उपाध्यक्ष लोकेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के आह्वान पर हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कर्मचारी और सहायिकाओं से हड़ताल को सफल बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर सुनीता, शशि, पूनम शर्मा, अर्चना, ऊषा शर्मा, सरोज बाला, नेमवती, ओमलता, सीमा, भावना, सुंदरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें