फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम -

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत
विज्ञापन

सहारनपुर। बूंदाबांदी के साथ हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। साथ ही अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। ऐसे में गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सच ही साबित हुई। दो दिन से सहारनपुर के आसमान में मंडरा रहे बादल मंगलवार की सुबह बूंदाबांदी के रूप में बरसने लगे। साथ में हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ओर जहां यह बारिश कृषि के लिए लाभदायक मानी जा रही है। वहीं लीची की बागवानी के लिए इसे नुकसानदायक माना जा रहा है। बारिश से लीची में कीड़ा पैदा होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें