फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को दिलाई मतदान करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और सहारनपुर उचित दर राशन विक्रेता (राशन डीलर) वेलफेयर एसोसिएशन से जुडे़ व्यापारियों को संयुुक्त रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि इस बार गत चुनाव से अधिक मत प्रतिशत बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा और जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने व्यापारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाने के बाद कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सरदार सुरेंद्र सिंह चावला और सहारनपुर उचित दर राशन विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके दुआ ने कहा कि व्यापारियों को मतदान करने में आगे आने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से व्यापारियों को सरकार चुनने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। राजकुमार विज, नीरज जैन, अशोक छाबड़ा, प्रमोद जैन, विजयपाल, हरीश कुमार, राजीव अरोड़ा, सूरज कुमार, केके बत्रा, अशोक धवन, याकूब हसन, आशू कंसल, नौशाद, रहमान, पवन गुप्ता, राजकुमार, बाबूनाथ गुप्ता, राजेश गाबा, मंसूरी, रमेशो देवी, हीरालाल, अनुज राणा, मोहर सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें