फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना कचरा खुद निस्तारित करेंगे निगम के वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना कचरा खुद निस्तारित करेंगे निगम के वार्ड
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम कचरे के निस्तारण के लिए नए-नए उपाय तलाश रहा है। नई पहल के तहत अब वार्ड अपने कचरे का खुद ही निस्तारण करेंगे। पहले चरण में दस वार्डों का चयन किया गया है, जिनमें एमआरएफ यानी मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

कचरा निस्तारण के लिए वार्डों में कंपोस्टर लगाए जाएंगे और कूड़ा रीसाइकल कर कचरे से खाद बनाई जाएगी। इस खाद को बेचकर नगर निगम अपनी आय बढ़ाएगा। साथ ही बायोडिग्रेडेबल वेस्ट से कंपोस्ट तैयार की जाएगी। पहले चरण में दस वार्डों में इसे शुरू किया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी 70 वार्डों में कचरे का निस्तारण होगा। नगर निगम ने दिसंबर 2019 तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावाली 2016 का पूर्ण अनुपालन करने का लक्ष्य रखा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम से प्रत्येक दिन करीब 30 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। नगर निगम ने कचरे का सदुपयोग करने का निर्णय लिया है। इससे एक ओर जहां कचरे से खाद बनेगी, वहीं नगर निगम कचरे को बेचकर अपनी आय भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें