फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के दौरान 45 जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के दौरान 45 जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नानौता ब्लॉक परिसर में 45 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों की शादियां विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।
योजना के तहत 40 हिंदू व 5 मुस्लिम जोड़ों का विवाह उनके धर्म के अनुसार विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख ऋषिपाल राणा व बीडीओ सीपी सिंह द्वारा सभी जोड़ों को दान-दहेज का सामान, कपड़ों के जोडे़, गर्म कपड़े व अन्य सामान सहित आशीर्वाद देकर विदा किया। विवाह स्थल पर अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह प्रधान, प्रधान बिजेंद्र त्यागी व संजू राणा द्वारा सभी विवाहित जोड़ों के सौभाग्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा सामूहिक विवाह के लिए रकम 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये करना बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में भाजपा नेता अनुराग राणा, संजय खुड़ाना, एडीओ समाज कल्याण चमन सिंह राणा, वेदप्रकाश राणा, मनोज राणा, सतेंद्र राणा भावसी, मनजीत राणा, चीनी मिल डायरेक्टर अमीसिंह, प्रधान मनोज चौधरी उर्फ बिन्नू ,उदयवीर राणा, जितेंद्र सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें