फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में अभी और संशोधन की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी में अभी और संशोधन की आवश्यकता
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और युवा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम मोहन दूबे ने कहा कि अपने हितों की रक्षा करने के लिए व्यापारियों की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में कई बदलाव हो चुके हैं, लेकिन अभी भी ओर संशोधन की आवश्यकता है।
रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जीएसटी में 28 प्रतिशत कर की दर को कम कर 18 प्रतिशत करनी चाहिए। मोटर पार्ट्स एवं सीमेंट पर 28 प्रतिशत कर का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि समाधान योजना के तहत व्यापारियों को प्रदेश से बाहर माल भेजने की सुविधा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन मार्च को लखनऊ में प्रदेश व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए खाद्य लाइसेंस आजीवन होना चाहिए और मंडी शुल्क समाप्त कर देना चाहिए। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, महामंत्री संजय भसीन, अनिल गर्ग ने प्रांतीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजकुमार नरूला, अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, सुधीर तायल, राकेश गर्ग, मेजर एसके सूरी, बलदेव राज खुंगर, राजीव अग्रवाल, पवन कुमार गोयल, संजीव सचदेवा, रोहित सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई द्वारा रेलवे रोड पर व्यापार भवन में हुई बैठक में भी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और युवा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मोहन दूबे ने विचार रखे और तीन मार्च को लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, राम राजीव सिंघल, राजपाल सिंह, एसके दुआ, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, गुलशन अनेजा, मुकेश धनगर, जसबीर सिंह बत्रा, नरेश कुमार, पुरषोत्तम सिंह, सुशील त्यागी, तिलकराज गांधी, मुरली खन्ना, डाक्टर दीपक सैनी, नवल गुलाटी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें