संतुलित आहार लेने की दी सलाह
नागल। कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पोषण एवं संतुलित आहार विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर के इटावा से आए प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने छात्राओं के गिरते स्वास्थ्य स्तर के बारे में चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार के घटक प्राप्ति के श्रोत और इनकी कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश की छात्राओं में खून की कमी होती है। इसलिए उन्हें अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिये। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अंजू सिंह, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. प्रताप सिंह रावत, डॉ. कल्पना राव, डॉ. विश्वेस सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।