फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाड्डी और टिंकू को रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब कांड के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरू साहब उर्फ लाड्डी तथा टिंकू को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ही सहारनपुर पुलिस ने गुरू साहब उर्फ लाड्डी, टिंकू पुत्र धीर सिंह और सर्वेश उर्फ पिंकी गुप्ता को गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में लखविंद्र उर्फ बाबा, भरतू, कबूतरबाज उर्फ ऋषिपाल अभी फरार चल रहे हैं। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी लाड्डी और टिंकू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मिले और अन्य सबूत भी इकट्ठा किए जाएंगे।
अगस्त में नागल पुलिस ने दबोचा था अर्जुन
जहरीली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला केमिकल सप्लाई करने वाले आरोपी अर्जुन उर्फ लाला निवासी डाडली तेजुपुर जिला हरिद्वार को अगस्त 2018 में सहारनपुर के नागल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नागल थाना प्रभारी ने बताया कि उस समय भी आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया था, लेकिन जमानत मिलने पर जेल से छूटने के बाद आरोपी अर्जुन फिर से शराब के धंधे में लिप्त हो गया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में दर्ज हुए अफसरों के बयान
सहारनपुर। जहरीली शराब कांड की जांच करने के लिए एसआईटी ने जहां गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों के साथ ही अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, शाम को सर्किट हाउस में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए। रात तक बयान दर्ज करने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें