फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आईजी सहारनपुर शरद सचान को ज्ञापन सौंपकर शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने तथा शराब माफिया को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा और जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी आईजी कार्यालय पहुंचे। आईजी शरद सचान को ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा कि सहारनपुर में जहरीली शराब के कारण मौत होने के मामले में जितने दोषी अधिकारी और कर्मचारी हैं, उतने ही शराब माफिया तथा माफिया को संरक्षण देने वाले सफेदपोश भी हैं। इस प्रकरण की तह तक जाकर गंभीरता से जांच हो और शराब माफिया को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान रोहित कश्यप, बिजेंद्र ओहलान, रोहित कटारिया, ऋतिक सैनी, टिंकू गुर्जर, विकास सैनी, कमल सैनी, अवधेश धीमान, उज्ज्वल पंडित, गगन नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें