फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। छह माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी झेल रहे विद्युत संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संविदाकर्मी पिछले कई दिनों से वेतन दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि संविदाकर्मी अयूब, असलम, मुनीर, अमित, मुर्तजा, ताहिर, अफसर, हसीन, इरशाद आदि ने उपखंड अधिकारी से की शिकायत में बताया था कि पिछले करीब छह माह से वह अपना कार्य पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका मानसिक एवं आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है। संविदा कर्मियों ने पहले 23 जनवरी और बाद में 2 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी थी। संविदा कर्मियों का कहना है कि एसडीओ के आश्वासन पर ही दो फरवरी को भी आंदोलन स्थगित कर दिया था। इसके बावजूद एसडीओ भी उनका वेतन नहीं दिला पाए हैं। संविदाकर्मियों ने 5 फरवरी से कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। इसी में उन्होंने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर बिजलीघर पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरनारत संविदाकर्मियों ने बताया कि बुधवार से गंगोह ब्लाक के सभी बिजलीघरों से संबद्ध संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें