सहारनपुर। पूर्व सांसद एवं कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि दो फरवरी को आयोजित होने वाली कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा ऐतिहासिक होगी, जिसमें कश्यप जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग के समर्थन में 50 हजार लोग जुटेंगे।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा कि दो फरवरी को शामली के राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज मैदान पर कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर से कश्यप समाज सहित अति पिछड़े लोग एकत्र होकर कश्यप समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष सोमपाल कश्यप, श्रवण कश्यप, वचन कश्यप, भोपाल कश्यप, चमन कश्यप, प्रधान सुरेश कश्यप, सुभाष कश्यप, ब्रह्म सिंह कश्यप, संदीप कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, पन्नालाल कश्यप, गोपाल कश्यप, नरेंद्र कश्यप, राजकुमार कश्यप, धर्मपाल कश्यप, राजकुमार कश्यप मौजूद रहे।