सहारनपुर। बाट माप विज्ञान विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित धर्म कांटा में कांटों और बाटों की जांच की। जिसमें मानक से कम तौल पाए जाने पर कांटों का चालान किया गया।
विधिक माप विज्ञान प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों ने देवबंद, रामपुर मनिहारन एवं गंगोह में धर्मकाटों की जांच कराई गई। राजेश कुमार ने बताया कि मैसर्स न्यू भार धर्म कांटा गंदेवड़ा रोड का चालन किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर स्थापित इलेक्ट्रॉनिक तौल धर्मकांटा मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। निर्धारित क्षमता के अनुसार उपलब्ध नहीं पाए गए देवबंद के कुंडली स्थित शिव धर्म कांटा का असत्यापित पाए जाने पर चालान किया गया। दुर्गा धर्म कांटा असत्यापित पाए जाने पर चालान किया गया। मदनी धर्म कांटा दिल्ली रोड, रामपुर मनिहारान का चालान किया गया। यहां भी नियमानुसार निर्धारित क्षमता से कम क्षमता के बांट पाए गए। दीपक धर्म कांटा पवर निर्धारित से कम क्षमता के बांट पाए गए। जिसके बाद उसका चालान किया गया। सोनी धर्मकांटा देवबंद रोड रामपुर मनिहारन पर भी निर्धारित क्षमता से कम क्षमता के बांट पाए गए। उसका भी चालान किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक आनंद प्रकाश सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, नन्हे लाल शामिल रहे।
तीन सौ किलो मिर्च पाउडर सीज किया
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों विशेष रूप से कचरी खाद्य मसाले नमकीन में अखाद्य रंगों की मिलावट की रोकथाम के लिए टीम ने छापामारी की। टीम ने तीन सौ किलो मिर्च पाउडर सीज किया।
टीम ने बृहस्पतिवार को पुरानी कलसिया रोड पर जैन कॉलेज के निकट में खाद्य कारोबारकर्ता सोमेंद्र की मसाला चक्की पर छापामार कार्रवाई की। टीम को मौके पर छह बोरों में लाल मिर्च पाउडर भरा मिला। छह बोरों में लगभग 300 किलोग्राम मिर्च पाउडर रखा हुआ था। लगभग 500 ग्राम लाल रंग पाउडर भी मौके पर पाया गया। टीम ने खाद्य रंग की मिलावट के संदेह पर लाल मिर्च पाउडर एवं लाल पाउडर का एक एक नमूना जांच के लिए लेकर प्रयोगशाला ले लिया। जबकि लगभग 300 किलो ग्राम मिर्च पाउडर एवं लाल पाउडर सीज कर एवं सील कर दिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम में राम जीत, इंदल यादव, राहुल शुक्ला शामिल रहे।