फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी ने समाज धूमधाम से मनाई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी ने समाज धूमधाम से मनाई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती
विज्ञापन

देवबंद। अखंड भारत की रचना करने वाले चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती सैनी समाज द्वारा धूमधाम के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनी सराय में सैनी कल्याण समिति के कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के पोते सम्राट अशोक ने अखंड भारत की रचना की उस समय भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था। कलिंग राज्य पर विजय प्राप्त करने के बाद अशोक महान ने अपनी तलवार से एक लाख लोगों का नरसंहार किया था। इतना खून बहता देख अशोक ने हिंसा त्यागी एवं बौद्ध धम्म की दीक्षा लेते हुए पूरे विश्व में शांति, प्रेम व अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए अपने पुत्र महेंद्र एवं पुत्री संघमित्रा को प्रचार-प्रसार के लिए भेजा। संस्थापक मांगाराम सैनी ने कहा कि सम्राट अशोक के शिलालेख आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी शासन प्रणाली में सब समान हुआ करते थे। अध्यक्षता रामप्रसाद सैनी और संचालन धर्मवीर सैनी ने किया। इस मौके पर राजू सैनी, श्याम सिंह सैनी, सोमपाल सैनी, सूरजभान सैनी, नीरज सैनी, दीवान सैनी, महेश कुशवाह, संदीप सैनी, सांवत सैनी, प्रीतम सैनी, रमेश सैनी, राजकुमार सैनी, वंदना सैनी, रूचि सैनी, ऋषिपाल सैनी, हरपाल सैनी, प्रेमचंद सैनी, रामकुमार सैनी, शिवकुमार, नरेंद्र, अतुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें