फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल के लिए स्केटिंग खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूथ इंडिया एकेडमी की ओर से रविवार को चंद्रनगर स्थित एक स्कूल परिसर में स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीपीएस, एसडीए और यूथ इंडिया एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक अंकित भूटानी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 14 और 15 अक्तूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग करेंगे। रविवार को हुई प्रतियोगिता के दौरान नायक खन्ना, ममता डाबला, राहुल बरुआ, प्रेरणा खेलवाल, संचित भूटानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश
फोटो समाचार
सहारनपुर। जोमासर प्रतियोगिता का आयोजन पांच से सात अक्तूबर तक डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में दिव्यांशी, यश, सुमन, निकिता ने स्वर्ण, दिव्यांक, भव्या, सुधा ने रजत तथा नीशू और तमन्ना ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में एम राजिक, सार्थक, सुहैल, रजत, बिलाल उमर, मरीन, मरियम, विशाल, संकेत, हर्षित ने पदक कब्जाए। सीनियर वर्ग में संकेत कटारिया, सुधा, नितिन ने पदक जीते। विजेताओं को सांसद राघल लखनपाल शर्मा के अनुज राहुल लखनपाल शर्मा के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बाबर गाजी, रविंद्र कुमार, सनबीर, संदीप कुमार, नदीम अली, कलीम, रामनाथ आदि मौजूद रहे।
फुटबाल के उद्घाटन मैच में सेंट मैरी स्कूल जीता
सहारनपुर। जिला फुटबाल संघ की ओर से द्वितीय सिक्स-ए साइट प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे डीआईजी शरद सचान ने किया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच सेंट मैरी स्कूल और रेनबो स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सेंट मैरी स्कूल की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में डीएफए की टीम ने स्टूडेंट क्लब को हराया। प्रतियोगिता के बाकी मुकाबले सोमवार को होंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी प्रेम कुमार, शैलेष, काशी नरेश यादव, रंजीव सैनी, दिनेश चौधरी, शाहिद अंसारी, आशीष बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें